बीक चारूहार गांव में चोरी की कोशिश नाकाम: झटका मशीन खोल रहे दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के बीक चारूहार गांव में सोमवार की शाम को चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों युवक गांव में लगी झटका मशीन खोल रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और उन्होंने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
ग्रामीणों ने दोनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।
थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने बताया कि, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी