रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत
रायबरेली। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 52 वर्षीय बंदी सुग्गन पुत्र हबीब, निवासी ग्राम घरोरा, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।
जेल प्रशासन के अनुसार रात करीब 8:30 बजे बंदी अचानक अचेत हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने रात 9:02 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक चिकित्सीय परीक्षण में मृत्यु का संभावित कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी फेल्योर (संभावित हार्ट अटैक) बताया गया है। बंदी हत्या के एक मामले में दोषसिद्ध होने के बाद आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।