रायबरेली। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। प्रमुख चौराहों, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, सीओ सिटी आशीष निगम, शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों और उनके सामान की गहन जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने यात्रियों के सामान को खुलवाकर भी चेक किया। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।