ससुर और देवर पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
गदागंज। थाना क्षेत्र के कुरौली बुधकर गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुर और देवर पर दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करने और घर से भगाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने गदागंज थाने में लिखित तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता साधना मौर्या ने बताया कि उसकी शादी को करीब सात वर्ष हो चुके हैं और उसके दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति बोल नहीं सकते हैं। आरोप है कि ससुर और देवर ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया पीड़िता ने बताया कि उसके मायके में पिता और भाई भी नहीं हैं, जिससे उसके सामने परेशानी और बढ़ गई है। पीड़िता ने गदागंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है