शिक्षक दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरुगुजपुर में गुरुजनों का हुआ सम्मान
CRS NEWS
रायबरेली। विकासखंड दीनशाह गौरा क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरुगुजपुर में शिक्षक दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर किया गया इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंट किए तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। छात्राओं ने भाषण, कविता पाठ एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा भाटी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और भविष्य को बेहतर दिशा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और सच्चे गुरु होते हैं प्रधानाचार्य पूजा भाटी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया और सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।