हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हांडी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने बिखेरा जलवा
रायबरेली। विकासखंड जगतपुर के ग्राम सभा हथकूई स्थित माता रानी मंदिर परिसर में लगातार चौथी बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हांडी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके अलावा बच्चों द्वारा नृत्य, संगीत और कविता की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।जन्माष्टमी समारोह को सफल बनाने में ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे तथा पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास हार्डवेयर, बाबूगंज-मखदूमपुर के प्रधान राम प्रकाश , सुरजीत यादव, राजेश यादव, हरिश्चंद्र मास्टर, विक्रांत सिंह, डॉक्टर , छेदीलाल प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।