भूमिधारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगाई गुहार
पुलिस व तहसील स्तर पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप,
चार नामजद समेत 25 अज्ञात पर कार्रवाई की मांग
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के बनपुरवा मजरे भगवंतपुर चन्दनिहा निवासी सरोज सिंह पत्नी दलबीर सिंह ने अपनी भूमिधारी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहन की जमीन गाटा संख्या 309 के बगल में स्थित भूमिधारी जमीन पर उसका पुश्तैनी कब्जा चला आ रहा है।शिकायत के मुताबिक, गांव के ही एक व्यक्ति ने कथित रूप से दबंगई के बल पर उक्त जमीन पर दीवार खड़ी कराकर जबरन कब्जा कर लिया। विरोध करने पर पीड़िता के साथ गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।पीड़िता का कहना है कि मामले की शिकायत गदागंज थाने में की गई, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने डलमऊ उपजिलाधिकारी से भी भूमिधारी जमीन से कथित अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है सरोज सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर मामले की जांच कराकर जमीन से अवैध कब्जा हटवाने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत में चार लोगों को नामजद करते हुए करीब 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।