अघोषित बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का जोरदार प्रदर्शन, गदागंज विद्युत उपकेंद्र पर गरजे व्यापारी
गदागंज। अघोषित बिजली कटौती और लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से नाराज सैकड़ों व्यापारियों ने शनिवार को गदागंज विद्युत उपकेंद्र पर चल रहा जोरदार प्रदर्शन व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली के बार-बार गुल होने और पर्याप्त आपूर्ति न मिलने के कारण दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बीच बिजली कटौती ने आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार ने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे दुकानों और प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित होता है। उन्होंने विद्युत विभाग से अघोषित कटौती तत्काल बंद कर नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग पड़ अरे