रायबरेली: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, डेढ़ दर्जन से अधिक घायल
रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने से महिला और पुरुष समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।