गौरा में अतुल सिंह ने 751 माताओं-बहनों से बंधवाई राखी, साड़ी व मिठाई भेंट कर मनाया रक्षाबंधन
गदागंज, रायबरेली। विधानसभा ऊंचाहार के गौरा क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 751 माताओं एवं बहनों ने अतुल सिंह को राखी बांधी। इस अवसर पर सभी बहनों को उपहार स्वरूप साड़ी एवं मिठाई भेंट की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम पहले आयोजित होना था, लेकिन भारी बारिश के कारण उस समय कार्यक्रम नहीं हो सका। इसी कारण सोमवार को गौरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में गौरा ब्लॉक के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
अतुल सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से बड़े-बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी और गरीब वर्ग भी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि अतुल सिंह लगातार सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच रहते हैं और लंबे समय से गरीबों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने अतुल सिंह के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में माताओं-बहनों का आशीर्वाद मिलना गौरव की बात है। पूर्व जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला, उपाध्यक्ष विजय शंकर अग्निहोत्री एवं मोहम्मद इलियास ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि अतुल सिंह ऊंचाहार की मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते रहे हैं।
कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी, ऊंचाहार प्रभारी शिवानंद मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, दल बहादुर सिंह, राघवेंद्र सिंह, पूर्व डिप्टी एसपी आरएन गौतम, मोहम्मद फारुकी, उर्मिला लोधी, राजू सिंह, रामदत्त पांडेय, शैलेंद्र त्यागी, अतेंद्र सिंह, अरुणेश सिंह, मोहम्मद मोबीन, राघवेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, रवि सिंह, आदित्य सिंह, बब्बन द्विवेदी, गणेश सिंह, अनुराग गुप्ता, गोलू अग्रहरि, अभय सिंह, मोहित सिंह, राधेश्याम सरोज, सुरेंद्र सरोज, राधेश्याम यादव, भानु सिंह, नागेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।