सलोन नगर पंचायत चुनाव में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम*
*कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने पार्टी का चुनाव चिन्ह लौटाया, अब निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव*
सलोन (रायबरेली)। नगर पंचायत सलोन अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा राजनीतिक मोड़ सामने आया है। कांग्रेस द्वारा अधिकृत प्रत्याशी तनवीर अहमद ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमेठी को पत्र भेजकर पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। पत्र में उन्होंने कहा है कि परिस्थितिवश वह कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकते और अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरना चाहते हैं।
तनवीर अहमद ने अपने पत्र की प्रति रिटर्निंग ऑफिसर, नगर पंचायत सलोन को भी भेजी है। इस कदम से सलोन नगर पंचायत चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा तेज हो गई है।
बड़ी बातें कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी ने छोड़ा पार्टी चिन्ह तनवीर अहमद अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव जिला कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा लिखित पत्र रिटर्निंग ऑफिसर को भी दी सूचना सलोन नगर पंचायत चुनाव में बढ़ी राजनीतिक हलचल*
अब सभी की निगाहें कांग्रेस संगठन और चुनावी मैदान में बनने वाले नए समीकरणों पर टिकी हैं।