दीपावली पर ग्राम प्रधान मो. मोबीन अंसारी ने पंचायत सदस्यों को भेंट की मिठाई और उपहार, दी शुभकामनाएं
रायबरेली। विकासखंड दीन शाह गौरा की ग्राम पंचायत धमधमा में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं प्रशासक मो. मोबीन अंसारी ने ग्राम पंचायत के सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मिठाई एवं उपहार भेंट किए।
ग्राम प्रधान मो. मोबीन अंसारी ने सभी सदस्यों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों, आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का पर्व है। ऐसे त्योहार समाज में आपसी सद्भाव और रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश देते हैं इस अवसर पर मिनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य इंजीनियर रामराज सैनी, बल्करन सिंह इंटर कॉलेज दीन शाह गौरा के प्रधानाचार्य मो. फैसल, पत्रकार मो. जावेद, पत्रकार आलम कादरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।