दिल्ली में सड़क हादसे का शिकार हुआ गदागंज क्षेत्र का युवक, इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।
गदागंज रायबरेली थाना क्षेत्र के बरगदहा मजरे प्रयागपुर गौरी गांव निवासी एक युवक की दिल्ली में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई जानकारी के अनुसार, बरगदहा गांव निवासी अमित यादव पुत्र रामप्रताप यादव उम्र लगभग 30 वर्ष दिल्ली में मजदूरी का कार्य करते थे। बीते 12 जुलाई 2026 को काम से लौटते समय दिल्ली के कराला चौक के पास एक चारपहिया वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई वही
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रेशमा, तीन वर्षीय पुत्र अंशु और सात वर्षीय पुत्री तान्या को छोड़ गए हैं। वहीं, मां तारावती का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है