सर्वे वक्फ़ आयुक्त के निर्देश पर तिलहर में मुख्य वक्फ़ निरीक्षक ने कब्रिस्तान गेट ध्वस्तकरण का किया स्थलीय निरीक्षण।

शाहजहांपुर/तिलहर। हाईवे के किनारे स्थित वक्फ़ संख्या 522 के कब्रिस्तान की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण के मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक सर्वे वक्फ़ आयुक्त के निर्देश पर मुख्य वक़्फ़ निरीक्षक श्रीकांत आजाद ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपते हुए एसडीएम से उक्त स्थल की पैमाईश कराए जाने तथा पुलिस को निर्माण कार्य रुकवा कर स्थिति कायम रखने को कहा है।
गौर तलब है कि शनिवार को प्रशासनिक अमले व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छंगेलाल मंदिर व हाइवे के मध्य स्थित कथित तौर पर वक्फ संख्या 522 के खसरा नंबर 139 के रकवा 0.45 (अलल खैर कब्रिस्तान) का गेट जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर उक्त भूखंड की बाउंड्री बाल कर कब्जा कर लिया गया था । जिसकी खबरें प्रमुखता से छपने और सहायक सर्वे वक्फ़ आयुक्त से आधा दर्जन लोगों द्वारा की गई शिकायत के मद्देनजर मंगलवार को उक्त भूखंड का श्रीकांत आजाद ने टीम के साथ
नगर के वहीदुल्लागंज ग्राम हिन्दू पट्टी स्थित वक्फ़ अभिलेख दफ़ा 37 में दर्ज वक्फ़ संख्या 522 (कब्रिस्तान), खसरा संख्या 139, रकबा 0.45 डि० भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत के मद्देनजर स्थलीय निरीक्षण किया।
सहायक सर्वे वक्फ़ आयुक्त ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड , लखनऊ के अभिलेखों के अनुसार उक्त भूमि वर्ष 1984 से कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। एसडीएम से कहा गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित भूमि की पैमाइश कराकर अवैध कब्जा हटाने तथा निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने के लिए कार्रवाई की जाए, ताकि वक्फ़ संपत्ति को उसकी मूल स्थिति में सुरक्षित रखा जा सके।
पत्र की प्रति प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर को भी भेजी गई है। थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि वक्फ़ संपत्ति की पैमाइश पूर्ण होने तक किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न होने दिया जाए और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।