श्रॉफ चैरिटी को ओर से की गई निशुल्क नेत्र रोग जांच।

तिलहर/शाहजहांपुर। दरगाह शाह शमसुद्दीन मियाँ के सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियाँ के आवास पर डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बुजुर्गों ने अपनी आँखों की जाँच कराकर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में विजन टेक्नीशियन श्रीमती कल्पना देवी तथा कम्युनिटी हेल्थ वर्कर श्री अरुण कुमार ने उपस्थित लोगों की आँखों की विस्तृत जाँच की। इस दौरान दृष्टि संबंधी समस्याओं, मोतियाबिंद, चश्मे की आवश्यकता एवं अन्य नेत्र रोगों की पहचान कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की गई। जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई अथवा ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उन्हें निःशुल्क अथवा रियायती उपचार हेतु डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, सहदेव रोड, मोहम्मदी स्थित मुख्य अस्पताल में ऑपरेशन एवं आगे के उपचार के लिए रेफर किया गया।
चिकित्सकीय टीम ने लोगों को आँखों की नियमित जाँच कराने, स्वच्छता अपनाने, संतुलित आहार लेने तथा आँखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लापरवाही न बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि समय पर जाँच और उपचार से अधिकांश नेत्र रोगों का सफल उपचार संभव है तथा दृष्टि को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर साजिद, शरीफ़, नवी अहमद, जावेद, आदि मौजूद थे