राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरुगुजपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
रायबरेली। विकासखंड दीनशाह गौरा स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गुरुगुजपुर में मंगलवार को शासनादेश के अनुपालन में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व विद्यालय की प्रधानाचार्य पूंजा भाटी ने किया तिरंगा यात्रा के दौरान छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए। यात्रा में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य पूंजा भाटी के साथ शिक्षक अनिल यादव, अवनेंद्र तिवारी, नागेंद्र सिंह, अजय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगतपुर पुलिस भी मौजूद रही