किशुन दासपुर इंडियन बैंक में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र के किशुन दास पुर स्थित इंडियन बैंक शाखा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया शाखा प्रबंधक राधेश्याम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया इस दौरान बैंक परिसर में देश भक्ति का माहौल देखने को मिला कार्यक्रम में असिस्टेंट मैनेजर रिचा सिंह कैशियर सौरभ सिंह सोमिल जायसवाल आशीष यादव समेत बैंक के अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी