केवीएस पब्लिक स्कूल गढ़ी दीन शाह गौरा में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के गढ़ी दीन शाह गौरा स्थित केवीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद उप प्रबंधक हरेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, भाषणों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रबंधक हरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देशभक्ति, अनुशासन और शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़कर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानाचार्य गौरा हरिश्चंद्र सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश सिंह, राम प्रताप सिंह, डॉ. आशा कुमार, राजेश सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे