सिंह ढाबे पर खड़े कैंटर से 50 बैटरियां चोरी, चालक ने थाने में दी तहरीर। ढाबे पर नहीं लगे है सीसीटीवी कैमरे।


रिपोर्ट-अंजू/जीत
तिलहर (शाहजहांपुर)। हरिद्वार से कानपुर देहात माल लेकर जा रहे एक कैंटर चालक ने सिंह ढाबे पर खड़े अपने वाहन से 50 बैटरियां गायब होने का आरोप लगाते हुए थाना तिलहर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम डेल पंडरवा निवासी चालक महेश कुमार 20 जुलाई 2026 को कैंटर संख्या UP 17 AT 1189 से 50 बैटरी, 50 शीशे और 50 पत्ती लेकर हरिद्वार से कानपुर देहात जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें घर से पत्नी की तबीयत गंभीर होने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने वाहन को तिलहर क्षेत्र स्थित सिंह ढाबे पर सुरक्षित खड़ा कर दिया और चाबी ढाबा संचालक के परिवार को सौंपकर घर चले गए।
महेश कुमार का आरोप है कि 23 जुलाई को वापस लौटने पर वाहन में रखी 50 बैटरियां गायब थीं, जबकि अन्य सामान सुरक्षित मिला। जब उन्होंने इस संबंध में ढाबा संचालक से जानकारी की, तो उन्होंने चोरी की बात से इनकार कर दिया। चालक का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया गया।
पीड़ित ने थाना तिलहर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
वहीं सूत्रों की माने तो पीड़ित चालक को ही पुलिस ने नागरिया मोड़ पुलिस चौकी पर लगभग 7 घंटे अधिक कास्टिडी में बैठाए रखा और उसका फोन भी जब्त कर लिया। उधर जांच के नाम पर प्रसिद्ध सिंह ढाबे पर सीसीटीवी भी नहीं लगे होने की चर्चा जोरो पर जिससे साबित होता कि असल में बैटरी चोर है कौन। खैर जो भी हो पुलिस अपनी जांच में सब कुछ खुलासा करने में फिलहाल सक्षम है।