1 लाख का इनामी बदमाश बाबू STF मुठभेड़ में ढेर, गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई।
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गोरखपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया।
बताया जा रहा है कि बाबू लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
STF को उसकी मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई मुठभेड़ में वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मारे गए बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। STF की इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।