मुजफ्फरनगर में युवक और युवती से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।
मुजफ्फरनगर। जिले में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा महताब और उसकी महिला मित्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी।
बताया जा रहा है कि पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में मारपीट करते दिखाई दे रहे दो आरोपियों सचिन कुमार और आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
सूत्रों की माने तो पुलिस का कहना है कि घटना की जांच जारी है और वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।