CRS न्यूज की खबर का असर: चार महीने से बांस के सहारे दौड़ रही एलटी लाइन का बदला गया जर्जर पोल
रायबरेली। गदागंज विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के धमधमा गांव में चार महीने से बांस के सहारे दौड़ रही एलटी विद्युत लाइन की समस्या को CRS न्यूज ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए टूटे हुए बिजली के पोल को बदलवा दिया।
पोल बदलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से विद्युत लाइन बांस के सहारे संचालित होने के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी। खासकर तेज हवा और बारिश के दौरान ग्रामीणों में डर का माहौल रहता था।
CRS न्यूज की खबर का असर होने के बाद बिजली विभाग द्वारा पोल बदलवाए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और CRS न्यूज सहित बिजली विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी विभाग इसी तरह तत्परता से कार्रवाई करेगा