तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा लोडर खाई में पलटा, चालक घायल
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा चौराहे के निकट मंसूरी मार्केट के पास रविवार सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा लोडर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, धमधमा निवासी रामसुमेर निर्मल अपने ई-रिक्शा लोडर से गदागंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऊंचाहार की तरफ से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। और ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोडर खाई में जा पलटा।
गनीमत रही कि हादसे में चालक को केवल मामूली चोटें आईं और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।