गदागंज पुलिस टीम ने बहू बेटी सम्मेलन वा चौपाल के तहत गांवों में महिलाओं को किया जागरूक।
गदागंज रायबरेली महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु थाना गदागंज मिशन शक्ति टीम द्वारा बरेथ व ककोरन मे मिशन शक्ति बहु बेटी सम्मेलन चौपाल का आयोजन किया गया इस सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई व साइबर ,फर्जी प्रोफाइल जैसे साइबर अपराधों के बारे मे जानकारी दी गई और विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930, 101, के विषय में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया और आश्वस्त किया गया कि 1090 पर शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है। साथ ही उपस्थित जनसमुदाय को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व मातृशक्ति वंदन योजना के बारे में बताते हुए महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुना गया। इस सफल आयोजन में संबंधित मखदूमपुर चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी कांस्टेबल अमित मिश्रा महिला कांस्टेबल कल्पना यादव नीलम कुशवाहा अपर्णा पारुल वा संभ्रांत नागरिकों सहित थाना गदागंज पुलिस टीम के द्वारा प्रतिभाग कर कार्यक्रम संपन्न कराया गया। वहीं थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांव में महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।