जलालपुर धई रोड पर दुकानों के अतिक्रमण से लगा भीषण जाम, राहगीर और दुकानदार परेशान
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रोड पर सड़क किनारे लगी दुकानों के चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। सड़क के किनारे दुकानें लगने से आवागमन का रास्ता संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जाम के कारण सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, जाम की समस्या से स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं। सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।