नगर तिलहर करोड़ो खर्च कर लगाए गए शीतल पेय जल वाटर कूलर महीनों से खराब पड़े बने सफेद हाथी, प्यास बुझाने को भटक रहे लोग।

तिलहर/शाहजहाँपुर। भीषण गर्मी के बीच तहसील तिलहर परिसर में नगर पालिका परिषद द्वारा लगाया गया शुद्ध शीतल पेयजल कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे तहसील में आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम नागरिकों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को तहसील परिसर में देखा गया कि पानी का कूलर बंद पड़ा है और नलों से पानी नहीं आ रहा। कूलर के नीचे लगी ट्रे में गंदगी और जंग भी साफ दिखाई दे रही है, जिससे स्पष्ट है कि काफी समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। गर्मी में दूर-दराज से आने वाले लोग प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।
तिलहर नगर में 30 अधिक संख्या में करोड़ो रुपया खर्च कर विगत वर्ष नगर पालिका प्रशासन द्वारा जनहित में लगाए गए शीतल पेय जल वाटर कूलर फिलहाल आधे से अधिक पूरी तरह खराब हुए सफेद हाथी से नजर आ रहे है जबकि
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई महीनों से एक यही नहीं बल्कि तिलहर नगर में 30 अधिक संख्या में करोड़ो रुपया खर्च कर विगत वर्ष नगर पालिका प्रशासन द्वारा जनहित में लगाए गए शीतल पेय जल वाटर कूलर फिलहाल आधे से अधिक पूरी तरह खराब हुए सफेद हाथी से नजर आ रहे है लेकिन संबंधित विभाग ने अब तक इसे ठीक कराने की कोई पहल नहीं की बल्कि यूं कहना भी गलत नहीं होगा कि इस संबंध शिकायत को रद्दी की टोकरी में डाल दिया जाता है। लोगों ने नगर पालिका परिषद एवं तहसील प्रशासन से मांग की है कि खराब पड़े शीतल पेयजल कूलर की तत्काल मरम्मत कराकर इसे चालू कराया जाए, ताकि आम जनता को गर्मी में स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।