राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया एकता और भाईचारे का संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डलमऊ क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी एवं डलमऊ थाना प्रभारी राघवन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पैदल गश्त कर लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
यात्रा में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना और समाज में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बनाए रखने का संदेश देना रहा।