मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत बहू-बेटी सम्मेलन व ग्राम चौपाल का आयोजन
महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
रायबरेली। मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के उद्देश्य से थाना गदागंज क्षेत्र के ग्राम धीरन पुर एवं ग्राम नारायण पुर बन्ना में मिशन शक्ति टीम द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन एवं ग्राम चौपाल का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112, 1076, 102, 1930, 101 एवं 1098 के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। टीम द्वारा विशेष रूप से बताया गया कि 1090 पर शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
इसके साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं मातृशक्ति वंदन योजना शामिल हैं, के संबंध में विस्तार से बताया गया।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और आवश्यक सहायता एवं जानकारी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की ओर से हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, कांस्टेबल सिद्धार्थ नायक, महिला कांस्टेबल पल्लवी तिवारी एवं महिला कांस्टेबल अपर्णा मौजूद रहीं