74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता: शाहजहाँपुर और बरेली की टीमें फाइनल में।

शाहजहाँपुर। 74वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 (बरेली जोन) के अंतर्गत जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड, शाहजहाँपुर में मंगलवार को पुरुष वर्ग के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। रोमांचक मुकाबलों में शाहजहाँपुर और बरेली की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
पहले सेमीफाइनल में मेजबान शाहजहाँपुर ने रामपुर को 2-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की। शाहजहाँपुर की ओर से कांस्टेबल हिमांशु विष्ट और मोनवीर ने एक-एक गोल कर टीम को फाइनल तक पहुंचाया।
दूसरे सेमीफाइनल में बरेली ने बदायूं को 2-0 से पराजित किया। बरेली की ओर से कांस्टेबल आकाश और पारस ने एक-एक गोल दागकर टीम को फाइनल का टिकट दिलाया।
अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 जुलाई 2026 को आयोजित होगा। प्रातःकाल महिला वर्ग का फाइनल शाहजहाँपुर बनाम बरेली के बीच खेला जाएगा, जबकि सायंकाल पुरुष वर्ग का फाइनल भी शाहजहाँपुर और बरेली के बीच होगा। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने फाइनल मुकाबलों को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। दोनों वर्गों में शाहजहाँपुर और बरेली की टीमें आमने-सामने होने से रोमांचक मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है।