दक्ष प्रजापति जयंती पर मानवतावादी समाज पार्टी का संदेश: “जाति-धर्म के क्यों आदि हो, हो जाओ मानवतावादी”।

तिलहर/शाहजहांपुर।तिलहर विधानसभा क्षेत्र के सिधौली ब्लॉक में महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, मानवतावादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर. एस. मानव ने दीप प्रज्वलित कर की।
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राम रघुवीर उर्फ मुकेश ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वहीं, मुख्य अतिथि आर. एस. मानव ने पार्टी की विचारधारा को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें जाति और धर्म के बंधनों से ऊपर उठकर मानवतावादी सोच को अपनाना चाहिए।
उन्होंने पार्टी का मूल नारा “जाति धर्म के क्यों आदि हो, हो जाओ मानवतावादी” और संकल्प “जनता की समस्याओं में, नेताजी आपके गांव में” दोहराते हुए बताया कि पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना और मानवता की सेवा करना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश सिंह, भोला यादव, प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र प्रजापति, स्वामी दयाल प्रजापति, जोगराज प्रजापति, कर्मा जी प्रजापति, दाताराम, मास्टर पूर्ति लाल, मास्टर राजेश प्रजापति, रामगुलाम, रामू प्रजापति, आसिफ अंसारी, अवनीश प्रजापति, सागर प्रजापति सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।