राजघाट पर चला वृहद स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छ नदी–स्वस्थ जीवन’ का दिया संदेश।

शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में गर्रा नदी स्थित राजघाट पर जनसहभागिता के माध्यम से वृहद स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डीपीओ डॉ. विनय कुमार सक्सेना के निर्देशन तथा वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट के नेतृत्वकर्ता रेहान कुरैशी की अगुवाई में संपन्न हुआ।
अभियान में वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट, गायत्री परिवार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर घाट परिसर और नदी तट की साफ-सफाई की। इस दौरान उपस्थित लोगों को “स्वच्छ नदी–स्वस्थ जीवन” का संदेश देते हुए नदी एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में गायत्री परिवार से जय प्रजापति, अनीता गुप्ता एवं सूरज वर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विकास खंडेलवाल, WORK चैरिटेबल ट्रस्ट से उमैर, रोहित प्रजापति, नावेद एवं रेहान कुरैशी तथा समाजसेवी राजू बग्गा, नितिन अग्रवाल और अंशुमान गुप्ता ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने मिलकर श्रमदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया।
अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल गंगा के संरक्षण तथा स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर जनजागरण और श्रमदान अभियान चलाने का संकल्प लिया।