गदागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गदागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल .32 बोर, तीन जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, अनुराग सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह और अभिषेक सिंह पुत्र अजय सिंह, निवासी ग्राम खजुरी, थाना गदागंज, रायबरेली को 9 सितंबर 2026 को बांसी रिहायका मोड़, नयापुरवा रोड, ग्राम अम्बरा मथाई के पास से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक अदद देशी पिस्टल .32 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है