करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर दो बेटियों संग लापता हुई महिला, पति ने थाने में दी तहरीर
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में करवाचौथ के दिन दो बेटियों के साथ एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है और पत्नी व बेटियों की तलाश कराने की गुहार लगाई है पति के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी ने चूड़ियां खरीदने और ब्यूटी पार्लर जाने की बात कही थी। उसने जल्द वापस लौटने की बात भी कही, लेकिन देर तक घर नहीं पहुंची। पति ने बताया कि पत्नी अपनी दोनों बेटियों को भी साथ लेकर गई थी।
काफी खोजबीन करने के बाद भी पत्नी और बेटियों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पति ने गदागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा जांच कराई जा रही है।