रक्षाबंधन पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राखी
थाना जगतपुर में दिखी आत्मीयता, पुलिस ने बेटियों की सुरक्षा का दिलाया भरोसा
जगतपुर, रायबरेली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर गुरुवार को थाना जगतपुर में भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला। स्कूली छात्राओं ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा सहित थाने के समस्त पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
राखी बांधते समय छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस पहल से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व आत्मीयता की भावना मजबूत हुई थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने कहा कि राखी का पवित्र धागा विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। रायबरेली पुलिस जनपद की प्रत्येक बेटी एवं महिला की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच आपसी विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देते हैं। इस तरह के कार्यक्रम पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, आत्मीयता और भाईचारे के रिश्ते को और मजबूत करते हैं रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं द्वारा पुलिसकर्मियों को राखी बांधने की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की गई।