डलमऊ के नए तहसीलदार बने यशवन्त सिंह, जिलाधिकारी ने जारी किए तबादला आदेश
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने शासकीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने एवं जनहित में तहसीलदारों और नव प्रोन्नत तहसीलदारों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में यशवन्त सिंह को डलमऊ का नया तहसीलदार बनाया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार नव प्रोन्नत सुनील कुमार को तहसीलदार ऊंचाहार, यशवन्त सिंह को डलमऊ, पवन कुमार यादव को लालगंज, प्रदीप कुमार निगम को तहसीलदार न्यायिक लालगंज, शालिनी तिवारी को महराजगंज तथा अवनीश कुमार को सलोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मन्जुला मिश्रा को तहसीलदार न्यायिक सदर, आकांक्षा दीक्षित को न्यायिक सलोन, दीपिका सिंह को न्यायिक महराजगंज और प्रज्ञा द्विवेदी को न्यायिक डलमऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन पद का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। डलमऊ तहसील में यशवन्त सिंह की तैनाती के बाद अब राजस्व एवं जनहित से जुड़े मामलों के निस्तारण पर लोगों की नजर रहेगी।